फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri Navodaya case: Narco test of two including son of former Excise Minister, two others are yet to come

मैनपुरी नवोदय कांड: पूर्व आबकारी मंत्री के पुत्र सहित दो का हुआ नार्को टेस्ट, दो अन्य का अभी बाकी

Tue, 29 Mar 2022 09:51 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 29 Mar 2022 09:51 PM IST
सार

भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में एसआईटी (द्वितीय) जांच कर रही है।

विज्ञापन
Mainpuri Navodaya case: Narco test of two including son of former Excise Minister, two others are yet to come
पूर्व आबकारी मंत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

नवोदय छात्रा के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र सहित दो लोगों का नार्को टेस्ट सोमवार को एसआईटी ने अहमदाबाद में कराया। रिपोर्ट के आधार पर एसआईटी अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। बुधवार को एसआईटी के मैनपुरी लौटने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में एसआईटी (द्वितीय) जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को इस मामले में एसआईटी ने पूर्व आबकारी मंत्री एवं भोगांव से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री व एक अन्य व्यक्ति का अहमदाबाद में नार्को टेस्ट कराया।

विज्ञापन

नार्को टेस्ट के लिए चार लोगों को ले जाया गया था, लेकिन दो लोगों के टेस्ट किसी कारण से नहीं हो सके हैं। टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार या गुरुवार को एसआईटी के मैनपुरी लौटने की उम्मीद है।

अंकुर ने दी थी सहमति

नवोदय छात्रा की मां ने आबकारी मंत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री पर कोर्ट में गंभीर आरोप आरोप लगाए थे। इसी आधार पर एसआईटी ने कोर्ट से नार्को टेस्ट के लिए अनुमति मांगी थी। खुद के ऊपर लगे आरोपों को देखते हुए पूर्व मंत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री ने भी कोर्ट में नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed