{"_id":"68ea0992685e97925f0445db","slug":"mainpuri-kidnapping-case-18-year-old-rescued-safely-main-accused-arrested-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पुरानी रंजिश में हुआ था कन्हैया का अपहरण, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; प्रधान सहित पांच फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पुरानी रंजिश में हुआ था कन्हैया का अपहरण, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; प्रधान सहित पांच फरार
Sat, 11 Oct 2025 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:08 PM IST
सार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को युवक के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रधान सहित अभी पांच फरार है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेवर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव में शुक्रवार रात 18 वर्षीय कन्हैया पुत्र कप्तान सिंह के सनसनीखेज अपहरण की वारदात हूई। पुलिस ने घेराबंदी की तो अपहरणकर्ता कन्हैया को छोड़कर भाग गए। मुख्य आरोपी सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गागरपुर के प्रधान पिंटू सहित पांच की तलाश जारी है। युवक को सकुशल परिजन को सौंप दिया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सचिन ने पूछताछ में बताया कि अपहरण का कारण पुरानी रंजिश थी। सचिन ने खुलासा किया कि वह पिछले दिनों जेल गया था और उसे शक था कि इस मामले में कन्हैया ने उसकी मुखबिरी की थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात कन्हैया से विवाद और मारपीट हुई थी।
ऐसे हुआ अपहरण
विवाद बढ़ने पर सचिन, गागरपुर का प्रधान पिंटू, उदल, उमेश, मुर मुरू और जितेंद्र मिलकर कन्हैया को जबरन कार में डालकर अपने साथ ले गए थे। कन्हैया के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है और 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।
विज्ञापन
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए पूरे इलाके में नाकाबंदी शुरू कर दी। पुलिस के बढ़ते दबाव और घेराबंदी को देखते हुए आरोपी घबरा गए। वे कन्हैया को गांव के बाहर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। बेवर पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपी प्रधान पिंटू, उदल, उमेश, मुर मुरू और जितेंद्र की तलाश में दबिश दे रही है।
थानाध्यक्ष बेवर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के संबंध में केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पांच चार रूपों की तलाश की जा रही है।