फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri By-Election: Tea will be priced at Rs.7 food plate for Rs 100 rates fixed for expenses

Mainpuri By-Election: सात रुपये की होगी चाय, 100 रुपये की भोजन थाली, खर्चे की दरों का हुआ निर्धारण

Fri, 11 Nov 2022 08:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 11 Nov 2022 08:23 PM IST
सार

जनसभा के लिए सजने वाले शामियाने की दरें देखें तो साधारण कुर्सी के लिए दस रुपये, मेज के लिए 30 रुपये और थ्री सीटर सोफा के लिए 50 रुपये प्रतिसभा का रेट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा गद्दे के लिए 15 रुपये, रजाई के 20 रुपये, चादर के लिए 10 रुपये का रेट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Mainpuri By-Election: Tea will be priced at Rs.7 food plate for Rs 100 rates fixed for expenses
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो

विस्तार

जिला प्रशासन ने लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। इस बार चुनाव में चाय की दर सात रुपये और चुनावी भोजन थाली 100 रुपये की रखी गई है। महंगाई का असर चुनावी खर्च की दरों पर भी बखूबी नजर आ रहा है। इसके साथ ही जनसभा में प्रयोग होने वाले टेंट, कुर्सी, मेज, सोफा और कार की दरों का भी निर्धारण जिला प्रशासन ने कर दिया है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि भोजन में समोसे की कीमत 10 रुपये और छोटी पानी की बोतल सात रुपये व बड़ी पानी की बोतल 20 रुपये निर्धारित की गई है। लंच पैकेट जहां 60 रुपये का होगा तो वहीं सामान्य थाली 100 रुपये की होगी। इसके अलावा देसी घी के लड्डू के लिए चार सौ रुपये प्रति किलो की दर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जनसभा के लिए सजने वाले शामियाने की दरें देखें तो साधारण कुर्सी के लिए दस रुपये, मेज के लिए 30 रुपये और थ्री सीटर सोफा के लिए 50 रुपये प्रतिसभा का रेट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा गद्दे के लिए 15 रुपये, रजाई के 20 रुपये, चादर के लिए 10 रुपये का रेट निर्धारित किया गया है। जनसभा या प्रचार के दौरान बांटे जाने वाले गमछा के लिए 90 रुपये प्रति नग और टोपी के लिए 15 रुपये प्रति नग की कीमत चुनावी खर्च में जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की अगर बात करें तो इनका खर्च भी अब महंगा हो गया है। आमतौर पर चुनाव प्रचार में प्रचलित बोलेरो के लिए 950 रुपये प्रति दिन की दर से बिना डीजल चुनावी खर्च में जोड़ा जाएगा। वहीं स्कॉर्पियो या इनोवा के लिए ये दर दो हजार रुपये प्रति दिन बिना डीजल निर्धारित की गई है। इससे ऊपर फॉर्चुनर, ऑडी, मर्सिडीज या बीएमडब्ल्यू के लिए 3500 रुपये प्रति दिन बिना डीजल रेट निर्धारित किया गया है। सभी राजनीतिक दलों को दरें निर्धारित करने के बाद सूची सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed