{"_id":"638e233d3f41b379eb521a62","slug":"mainpuri-by-election-sp-created-ruckus-on-the-information-of-changing-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By Election: ईवीएम बदलने की सूचना पर सपाइयों ने किया हंगामा, तहसील का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By Election: ईवीएम बदलने की सूचना पर सपाइयों ने किया हंगामा, तहसील का किया घेराव
Mon, 05 Dec 2022 11:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:04 PM IST
सार
मतदान की समाप्ति के बाद रिजर्व ईवीएम मशीनों को तहसील में वापस लाया जा रहा था। इस बीच एक वाहन से चार ईवीएम तहसील लाई जा रहीं थीं।
विज्ञापन
गाड़ी में रखी ईवीएम मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी की आवास विकास कालोनी में एक वाहन में चार ईवीएम को देख सपाइयों ने घेर कर हंगामा करना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे कर्मचारी तहसील तक पहुंचे तो वहां हंगामा कर दिया। इस बीच पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व विधायक सहित अन्य नेता भी पहुंच गए। अधिकारियों ने समझाया कि उक्त ईवीएम रिजर्व हैं, जिन्हें वापस रखा जा रहा था। निश्चिंत होने के बाद सपा नेता तहसील से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान की समाप्ति के बाद रिजर्व ईवीएम मशीनों को तहसील में वापस लाया जा रहा था। इस बीच एक वाहन से चार ईवीएम तहसील लाई जा रहीं थीं। इस बीच किसी के द्वारा ईवीएम बदले जाने की अफवाह उड़ा दी गई। इसके बाद सपाइयों ने आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। तहसील के गेट पर ही गाड़ी को रोक दिया गया और ईवीएम को अंदर रखे जाने का विरोध करने लगे। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सपाइयों की सूचना के बाद पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव, पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव व अन्य नेता भी वहां पर आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद समर्थकों ने ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए फिर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ ने पूर्व सांसद से बातचीत कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। बताया कि उक्त ईवीएम रिजर्व में थीं, जिन्हें वापस तहसील के स्ट्रॉंग रूम में जमा कराया जाना है। सीओ से बातचीत करने के बाद पूर्व सांसद वहां से चले गए। सपाइयों का काफिला भी उनके पीछे पार्टी कार्यालय चला गया।