फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Mainpuri businessman dies after car falls into Roorkee Gang Canal

UP: दर्दनाक माैत...गंग नहर में गिरी कार, पांच घंटे तक पानी में फंसा रहा कारोबारी; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 05 Jun 2025 04:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 05 Jun 2025 04:12 PM IST
सार

नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सकास। बृहस्पतिवार सुबह कारोबारी की कार और शव को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
Mainpuri businessman dies after car falls into Roorkee Gang Canal
मृतक कारोबारी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव सहारा के धर्मेंद्र सिंह की कार रुड़की के पास बुधवार रात अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। हादसे में धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


38 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह वर्तमान में कृष्णा कॉलोनी, सेहद फरीदाबाद में रह रहे थे। धर्मेंद्र कपड़े का कारोबार करते थे। अपने कारोबार के सिलसिले में बुधवार रात दिल्ली से देहरादून जा रहे थे, तभी उनकी होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि धर्मेंद्र लगभग पांच घंटे तक अपनी कार में ही फंसे रहे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

गंग नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव को तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका। बृहस्पतिवार सुबह उनकी कार और शव को बाहर निकाला जा सका। इधर, गांव में धर्मेंद्र की मौत की खबर आते ही शोक पसर गया। 

परिवार और गांव के लोग रुड़की के लिए रवाना हो गए। धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी पूनम और बच्चे दक्ष (बेटा) व अंशिका (बेटी) है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। धर्मेंद्र के छोटे भाई बबलू ने बताया कि शव को लेने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रुड़की गए हैं।

ये भी पढ़ें-नफरत की इंतहा: पहले गला दबाया, फिर ईंट से कुचला सिर, दो बार लाश के साथ की बर्बरता...परिचित ने इसलिए की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed