फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager first strangulated then his head was crushed with a brick acquaintance gave boy a painful death

नफरत की इंतहा: पहले गला दबाया, फिर ईंट से कुचला सिर, दो बार लाश के साथ की बर्बरता...परिचित ने इसलिए की हत्या

Thu, 05 Jun 2025 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 02:56 PM IST
सार

आगरा के शाहगंज में 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को एक परिचित ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हत्या की हैरान कर देने वाली वजह सामने आई है। 

 

विज्ञापन
teenager first strangulated then his head was crushed with a brick acquaintance gave boy a painful death
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 16 वर्षीय किशोर की परिचित ने गला दबाकर और ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। फिर भी वो जीवत ने बचे, इसलिए लाश पर भी कई वार किए। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी परिचित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी ने बताया कि किशोर उसे चोर कहकर चिड़ाता था, इसलिए उसने कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन


 

थाना शाहगंज क्षेत्र के पृथ्वीनाथ फाटक स्थित दरोगा वाली गली के रहने वाले 16 वर्षीय हर्षित की दो दिन पूर्व पथौली मार्ग पर खून से लथपथ लाश मिली थी। उसका गला दबाया गया और फिर ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई। पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें आरोपी सोहेल के बारे में जानकारी मिली। सोहेल दौरेठा का रहने वाला है। हत्या से पहले वो हर्षित को स्कूटी पर ले जाते हुए दिखाई दिया था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सोहेल पूर्व में लोहामंडी थाने से जेल भेजा गया था। उसने धोखाधड़ी की थी। सोहेल और हर्षित आसपास रहते थे, इस वजह से दोनों में जान पहचान थी। इस वजह से हर्षित अक्सर सोहेल से बातचीत करता था। उस पर चोर कहकर कमेंट भी करता रहता था। यह बात सोहेल को बुरी लग रही थी। वो मौके की तलाश में था। 
 
विज्ञापन

बताया गया है कि दो दिन पूर्व सोहेल जब दरोगा वाली गली से गुजरा तो उसे हर्षित दिखाई दे गया। वो हर्षित को अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर ले गया। पथौली मार्ग ले जाकर सोहेल ने हर्षित की हत्या कर दी। पहले हर्षित का गला दबाया और फिर ईंट से सिर पर प्रहार किए। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंका और वहां से चला गया। 
 

कुछ देर बाद सोहेल फिर से वहां आया, जिससे ये पता कर सके कि हर्षित कहीं जिंदा तो नहीं बच गया। झाड़ियों में पड़ी हर्षित की लाश पर उसने फिर ईंट से प्रहार किया। ऐसा उसने दो बार किया।  इसके बाद वो चुपचाप वहां से निकल गया। 

पुलिस ने बीती रात पथौली मार्ग पर हत्यारोपी की तलाश के लिए चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान अचानक ही पुलिस की नजर सोहेल पर पड़ गई। सोहेल ने जैसे ही पुलिस को देखा, वो भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरते देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिए।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सोहेल घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि हर्षित उसे चोर कहकर चिड़ाता था, इसी वजह से वो नाराज था और मौका पाकर हर्षित को मार डाला। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed