फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainapuree kee chhathaveen tahaseel banee kuraavalee

मैनपुरी की छठवीं तहसील बनी कुरावली

Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 19 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
mainapuree kee chhathaveen tahaseel banee kuraavalee
रोडवेज भवन
लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार को जिले की छठवीं तहसील कुरावली को अधिकृत रूप से मंजूरी मिल गई। इस फैसले के बाद अब शीघ्र ही तहसील के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद कुरावली के लोगों को 35 किमी दूर मैनपुरी नहीं आना होगा। इससे कुरावली के लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले काफी समय से स्थानीय लोग कुरावली को तहसील बनाने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों इसकी घोषणा भी सपा सरकार ने की थी। शुक्रवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में कुरावली को तहसील बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार नई तहसील में 93 गांव मैनपुरी के और 22 गांव भोगांव के शामिल होंगे। इसके अलावा तहसील गठन के बाद तहसील मैनपुरी की 146692 और भोगांव की 48287 जनसंख्या कम हो जाएगी। उक्त जनसंख्या कुरावली तहसील में चली जाएगी। यही नहीं मैनपुरी का 20227.950 और भोगांव का 7038.458 हेक्टेयर क्षेत्रफल भी घट जाएगा। शासन के निर्णय की जानकारी होने पर कुरावली के लोगों में हर्ष है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए मैनपुरी तक नहीं आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                                                        

ब्लाक परिसर में बन सकता है भवन
मैनपुरी (ब्यूरो)। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार कुरावली तहसील का नवीन भवन ब्लाक परिसर में बन सकता है। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम चंद्रपाल सिंह का कहना है कि कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद तहसील गठन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed