{"_id":"58c046594f1c1b6d43dc6dc0","slug":"mahilaon-ke-sammaan-aur-bhroon-hatya-ke-virodh-kee-lee-shapath","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिलाओं के सम्मान और भ्रूण हत्या के विरोध की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के सम्मान और भ्रूण हत्या के विरोध की ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर नृत्य करती महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कहीं महिला गोष्ठी कर उनके अधिकारों पर चर्चा की तो कहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रगुप्त महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि किरन चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं में अद्भुत शक्तियां होती हैं। सिर्फ आवश्यकता है कि वे अपनी शक्तियों को पहचानें। रंजना रश्मि, डा. चंद्रमोहन सक्सेना ने कहा कि हमें शपथ लेनी है कि भ्रूण हत्या का विरोध करेंगे। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डा. आशा सक्सेना ने कहा कि महिलाओं को अपने हक की लड़ाई लड़नी चाहिए। तभी हमारा अधिकार मिलेगा। इस मौके पर डा. सूर्यमोहन सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, धीरज श्रीवास्तव, राजू रंगशाला, मृदुल कुलश्रेष्ठ, डा. राकेश रवि आदि मौजूद थे।
महिला और बाल उत्थान समिति के तत्वावधान में लक्ष्य अकादमी सेंटर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। समिति की सचिव सीमा शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए निशुल्क कानूनी सलाह देंगी। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष चंद्रप्रभा शर्मा, मैना विश्वकर्मा, मीरा चौहान, मंजू सिंह, सुमन मिश्रा, कल्पना मिश्रा, कुसुम मिश्रा, नीलम दुबे, आदि मौजूद रहे। संचालन रजनी पांडेय ने किया।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीएफएस कोचिंग सेंटर में गोष्ठी का आयेाजन किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या अनीता तालवाड़ ने कहा कि छात्राओं और शिक्षिकाओें को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक होना चाहिए। इस मौके पर अविनाश यादव, अरुण चौहान, संतोष तिवारी, अनुज यादव, अरविंद तिवारी, वैशाली चौहान, शिप्रा दुबे, सपना भदौरिया आदि मौजूद रहे।