फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Maharaj Singh Inter College Jot administrator and magistrate removed

Mainpuri News: महाराज सिंह इंटर इंटर कॉलेज जोत के हटाए गए व्यवस्थापक और मजिस्ट्रेट

Wed, 25 Feb 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Maharaj Singh Inter College Jot administrator and magistrate removed
मैनपुरी। महाराज सिंह इंटर कॉलेज जोत पर परीक्षा केंद्र के बाहर उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र मिलने के बाद केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया गया है। केंद्र पर परीक्षा की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल परौंखा के शिक्षक दिनेश कुमार को दी गई है। इसके साथ ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी डीआरकेपी इंटर कॉलेज नवीगंज के प्रभारी प्रधानाचार्य को दी गई है।
विज्ञापन

महाराज सिंह इंटर कॉलेज जोत पर सोमवर को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान एसटीएफ और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह लोगों को दो उत्तर पुस्तिकाएं और एक प्रश्नपत्र के साथ पकड़ा गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद से ही यहां तैनात केंद्र व्यवस्थापक अमरीश यादव का पता नहीं चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने आगे की परीक्षाओं के लिए अमरीश कुमार की जगह पर राजकीय हाईस्कूल परौंखा के शिक्षक दिनेश कुमार को केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही यहां तैनात बाह्य केंद्र व्यवस्थापक संतोष कुमार को भी हटाकर उनके स्थान पर डीआरकेपी इंटर काॅलेज नवीगंज के प्रभारी प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार को वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में यहां तैनात पशुधन अधिकारी योगेश कुमार को हटाने के लिए देर शाम जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार देर रात तक उनके स्थान पर स्टेेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन




परीक्षाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए महाराज सिंह इंटर कॉलेज जोत के केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेज के शिक्षकों को जिम्मेदारी दी है। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। विभाग की प्रथम वरीयता आगे की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराना है। - सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed