फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Made in Thailand seven sleep grams of heroin seized

मेड इन थाइलैंड की सात सो ग्राम हेरोइन जब्त

Mon, 27 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 27 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Made in Thailand seven sleep grams of heroin seized
मेड इन थाइलैंड की सात सो ग्राम हेरोइन जब्त - फोटो : अमर उजाला
हेराइन लेकर सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को रविवार सुबह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की। पकडे़ गए दोनों ही बदमाश थाना औंछा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों से भागे हुए साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे कार्रवाई की। नसीरपुर मार्ग की ओर से एक बिना नंबर की बाइक आती हुई दिखाई दी। बाइक को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास करीब 700 ग्राम हेरोइन मेड थाइलैंड बरामद हुई। थाना पुलिस ने इसकी जानकारी एसपी देवरंजन वर्मा को दी। पकडे़ गए तस्करों ने अपने नाम दिलीप पुत्र कायम सिंह और बाबू दिनेश निवासी ग्राम तिसाह थाना औंछा बताया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों बताया कि वो हेरोइन की खेप पहुंचाने जा रहे थे। एक कार चालक ने पैकेट देकर थाना औंछा क्षेत्र स्थित नसीरपुर के जंगल में बुलाया गया था। वहां पहुंचने पर उन्हें आगे के निर्देश दिए जाने थे। वह पूर्व में भी इसी तरह हेरोइन की डिलीवरी देते रहे हैं। जिसकी उन्हें अच्छी खासी कीमत अदा की जाती है। सोमवार को भी डिलीवरी देने जा रहे थे। बताया कि पूर्व में भी सप्लाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पहुंचने के बाद फोन पर उन्हें आगे के रास्ते के बारे में बताया जाता है। कभी कूड़ा के ढेर में तो कभी किसी पेड़ के नीचे वो पैकेट को छोड़ आते हैं। वहां उन्हें उनके रुपये भी मिल जाते हैं। अब वहां से वो पैकेट कौन ले जाता है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब चार करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व में भी पकड़ी जाती रही है करोड़ों की हेरोईन
मैनपुरी। करीब सात वर्ष पूर्व भी तत्कालीन एसओजी इंचार्ज अनूप यादव ने करोड़ों की हेरोइन बरामद की थी। इससे पूर्व इंचार्ज आर एल यादव ने भी करोड़ों की हेरोइन बरामद की थी। उस समय पकडे़ गए बदमाशों ने हेरोइन की थाईलैंड से आवक होने की जानकारी भी दी थी। पूर्व में कई बार हेरोइन के साथ कई तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरोइन के साथ पकडे़ गए दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है। वो किसके कहने पर सप्लाई देने किसके यहां जा रहे थे जानकारी जुटाई जा रही है। थाना पुलिस को भागे हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। कारोबार में शामिल मुख्य सरगना की तलाश के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
- देवरंजन वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed