फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   maanak ke anusaar tainaat kie jaenge shikshak

मानक के अनुसार तैनात किए जाएंगे शिक्षक

Sat, 03 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 03 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
maanak ke anusaar tainaat kie jaenge shikshak
राबर्ट्सगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा देते बच्चे।
परिषदीय शिक्षा में सुधार के लिए विभाग ने नई कवायद की है। जिन विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं। उन विद्यालयों से शिक्षक कम किए जाएंगे। जिन विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं। वहां पर शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। शिक्षकों की कमी को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा में सुधार के लिए हर विद्यालय में छात्र संख्या के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती करने का निर्णय लिया है। शासन के निर्णय के बाद बेसिक शिक्षा निदेशक  ने बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा है कि परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या के हिसाब से शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या के हिसाब से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। वहां से शिक्षकों की संख्या में कटौती कर उन विद्यालयों में शिक्षक भेेजे जाएं, जहां शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों की कमी होने से विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

विभाग के निर्देश के बाद जिले के शिक्षकों में हड़कंप है। नगर के निकटवर्ती परिषदीय विद्यालयों में छात्र-संख्या के हिसाब से कहीं अधिक शिक्षक तैनात हैं। जबकि जिले के देहात क्षेत्र में कई विद्यालय एकल और शिक्षामित्रों के सहारे संचालित हैं। विभाग द्वारा ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। जहां क्षमता से अधिक अध्यापक तैनात हैं। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि यह अध्यापक कितने समय से इन विद्यालयों में तैनात हैं। बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि इस संबंध में तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed