{"_id":"5831e2d94f1c1bb504b39ae4","slug":"maan-ne-jabaran-skool-bheja-to-kishor-ne-laga-lee-phaansee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने जबरन स्कूल भेजा तो किशोर ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने जबरन स्कूल भेजा तो किशोर ने लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते घ्ारवाले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां के डांटने और जबरन स्कूल भेजने से क्षुब्ध किशोर ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों का कहना है कि वह बुरी संगत में पड़ गया था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मरने वाला किशोर आशु (16) पुत्र गिरंद सिंह निवासी राजीव गांधी नगर था। बताया जा रहा है कि गलत युवकों की संगत में पड़कर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। शनिवार को उसकी मां ने उसे जबरदस्ती स्कूल भेज दिया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह घरवालों से नाराज था। देर रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसने कमरे में लगे पंखे के कुंडे पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 9:40 बजे आशू की मौत की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में फंदे से उतारने के बाद परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों का कहना था कि बुरी संगत के चलते ही वह काफी जिद्दी हो गया था। इसी जिद के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवारीजनों को सौंप दिया।