फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lover-girlfriend poisoned, talked about murder

प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, चर्चा हत्या की

Fri, 26 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 26 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lover-girlfriend poisoned, talked about murder
प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, चर्चा हत्या की - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव जिलही में साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोडे़ ने मोहल्ला काजीटोला स्थित किराए के मकान में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी शादीशुदा था वहीं युवती चार माह की गर्भवती हो गई थी। युवक के घर में दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर आए दिन झगड़ा होता था। गुरुवार को भी पति पत्नी में विवाद हुआ और सुबह प्रेमिका का शव घर में और युवक का शव आठ किलोमीटर दूर गांव के मंदिर के समीप मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव जिलही निवासी दूधिया उदयवीर का पुत्र वीरबल (25) मोहल्ला काजीटोला निवासी रूप किशोर गुप्ता के मकान में पत्नी व छह वर्षीय पुत्र के साथ रह रहा था। इस बीच गांव निवासी युवती सुलेखा से उसके विवाहेत्तर संबंध हो गए थे। इसके बाद से युवती का उसके घर आना जाना भी शुरू हो गया था। कुछ दिन तक तो पत्नी ने ध्यान नहीं दिया मगर जब उसे शक हुआ तो विरोध शुरू कर दिया। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे सुलेखा वीरबल से मिलने उसके घर पहुंची। वह घर पर नहीं था तो सुलेखा उसका इंतजार करने लगी। शाम को जब वीरबल घर आया तो उसका इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। उसने पत्नी के साथ मारपीट की तो पत्नी बच्चे को लेकर छत पर चली गई। बच्चे को सुलाने के बाद जब सुबह करीब चार बजे पत्नी मुन्नी नीचे उतरी तो देखा कि सुलेखा वहां बैठी हुई थी। उससे पूछा कि वीरबल कहां है तो कोई जवाब नहीं दिया। सुलेखा के मुंह से झाग निकल रहा था। सुलेखा की मौत हो गई थी। घबराई मुन्नी देवी जब अस्पताल की ओर चली तो उसे पता चला कि पति का शव भी गांव से करीब आठ किलो मीटर दूर मंदिर के समीप मिला है। उसने भी जहर खाकर जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। अभी तक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ओमप्रकाश सिंह, एएसपी मैनपुरी

हालात कुछ और ही कह रहे
बेवर। प्रेमी युगल की मौत के मामले में मौके के हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। लड़की का शव जहां लड़के के घर में मिला। वहीं लड़के का शव घर से आठ किलोमीटर दूर उसके गांव में मिला। प्रश्न यह उठता है कि यदि दोनों ने जहर खाया तो शवों के बीच आठ किमी दूरी क्यों थी। अमूमन प्रेमी युगल जब जहर खाते हैं तो साथ-साथ खाते हैं। ऐेसे में जहर खाने के बाद आठ किमी दूर जाना संभव नहीं है। ऐसे में दोनों की हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

किसने दी पुलिस को फोन कर सूचना
बेवर। पुलिस के मुताबिक मृतक वीरबल ने जहर खाने के बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। मगर वह फोन खुद वीरबल ने किया था या उसके मोबाइल से किसी और ने किया था। यह जांच का विषय है। वहीं ग्रामीण घटना को आनर किलिंग भी बता रहे हैं। दबी जुबान से ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना घर में विवाद होता था। प्रेम संबंधों के बारे में दोनाें के परिवारीजनों को जानकारी थी। आशंका जताई जा रही है कि उनमें से ही किसी ने हत्या की हो।


आठ वर्ष पूर्व हुई थी शादी
बेवर। मृतक वीरबल की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसके साथ छह वर्षीय पुत्र अमन रहता था। ढाई वर्षीय पुत्री रश्मि दादी बाबा के साथ गांव में रह रही थी। मृतक की मां सहरा देवी ने बताया कि पूर्व में लड़की व परिवारीजनों को कई बार समझाया था। पंचायतें भी हुई। मगर न तो लड़की मानी न लड़के ने ही कोई ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed