फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lord Krishna's childhood pastimes hold spiritual significance.

Mainpuri News: भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में छिपे हैं आध्यात्मिक महत्व

Wed, 07 Jan 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 07 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna's childhood pastimes hold spiritual significance.
फोटो 23 पावन धाम में चल रहीं श्रीमद्भागवत कथा में बोलते आचार्य डॉ़ पंकज मिश्र मयंक। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन श्री भीमसेन महाराज मंदिर के पावन धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन बुधवार को आचार्य डॉ़ पंकज मिश्र मयंक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि इसमें कई आध्यात्मिक महत्व छिपे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, पूतना उद्धार, चीर हरण और गोवर्धन पूजा की कथा का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए कड़ाके की सर्दी के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पहले यजमान डॉ़ जितेंद्र सक्सेना और नीरजा सक्सेना ने व्यास पीठ का पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान आयोजक सिद्धार्थ सक्सेना, पियूष भटनागर, डॉ़ सूर्यमोहन सक्सेना, राजू सक्सेना रंगशाल, अनुज सक्सेना, मनोज भटनागर, विनोद माहेश्वरी, केके दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





श्रद्धालुओं ने शिव महापुराण की कथा का लिया आनंद
दन्नाहार। गांव नौनेर स्थित दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन बुधवार आचार्य माधवानंद महाराज ने प्रजापति दक्ष के यज्ञ की कथा सुनाई। कहा कि यज्ञ में दक्ष ने अपने जमाई भोलेनाथ को निमंत्रण नहीं दिया। पति की बात न मानकर सती पिता के घर चली गईं। उन्हें पिता के घर जब सम्मान नहीं मिला तो उन्होंने यज्ञ में कूदकर अपने को भस्म कर लिया। आचार्य ने कहा कि पति की मर्जी के बिना पत्नी को अपने मायके नहीं जाना चाहिए। सती के कूदने से यज्ञ विध्वंस हो गया था। यज्ञ सात्विक होने पर ही कल्याण होगा। प्रजापति दक्ष का यज्ञ अहंकार से भरा था। सती के जले शरीर के टुकड़े 52 स्थानों पर गिरे। उन्हीं स्थानों पर 52 शक्ति पीठ स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भागवत कथा आज से शुरू

मैनपुरी। भोगांव बस स्टैंड के समीप बेवर रोड पर नौ जनवरी से भागवत कथा शुरू होगी। कथावाचक आचार्य रामजी द्विवेदी कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम आयोजक वेदप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि नौ जनवरी को सुबह कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा।

फोटो 23 पावन धाम में चल रहीं श्रीमद्भागवत कथा में बोलते आचार्य डॉ़ पंकज मिश्र मयंक। स्रोत आयोजक

फोटो 23 पावन धाम में चल रहीं श्रीमद्भागवत कथा में बोलते आचार्य डॉ़ पंकज मिश्र मयंक। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed