फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lohia lifetime against injustice and conflict

लोहिया ने जीवन भर अन्याय के खिलाफ किया संघर्ष

Thu, 13 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 13 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lohia lifetime against injustice and conflict
गोष्ठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने कहा डा. लोहिया ने हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है। बेरोजगारों को काम दो या बेरोजगारी का दाम दो। जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। इसी सोच को लेकर उन्होंने तत्कालीन सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी।  
विज्ञापन

बुधवार को आवास विकास कालोनी स्थित सपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा देश की राजनीति में स्वतन्त्रता आंदोलन के दौरान और स्वतन्त्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए, जिन्होंने अपने दम पर शासन का रूख बदल दिया। केसी यादव ने कहा लोहिया ने अपनी प्रखर देश भक्ति और समाजवादी विचारों से अपार सम्मान हासिल किया। राज्यमंत्री दीप सिंह पाल ने कहा लोहिया निडर राजनीतिज्ञ थे। विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने कहा लोहिया चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद न रहे। 
विज्ञापन

डाक्टर राम कुमार यादव ने कहा उनकी दृष्टि में जन को यथार्थ और सत्य से परिचित कराया जाना चाहिए। देवेंद्र सिंह यादव ने कहा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में बढ-चढ़ कर भाग लेने वाले लोहिया गोवा मुक्ति आंदोलन में जेल भी गये थे। गोष्ठी में जय सिंह कश्यप, श्याम वरन शास्त्री, सतेंद्र पाल, सुमन दिवाकर, रीता गुप्ता, मुलायम सिंह यादव, रावल सिंह यादव, गोपालदास लोधी, हरेंद्र सिंह यादव, विपिन कठेरिया, रामऔतार बाबा आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed