फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Live report from ancestral home of Mainpuri daughter cricketer Poonam Yadav

UP News: मैनपुरी की बिटिया को मिली यूपी टीम की कमान, गांव में खुशी का माहौल; क्रिकेटर पूनम के घर से रिपोर्ट

Thu, 17 Oct 2024 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

मैनपुरी की बिटिया क्रिकेटर पूनम यादव को यूपी महिला टीम की कमान मिली है। इससे गांव में खुशी का माहौल है। लोग उनके परिजन से मिलकर बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Live report from ancestral home of Mainpuri daughter cricketer Poonam Yadav
क्रिकेटर पूनम यादव के गांव व घर के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

देश ही नहीं विदेश की धरती पर भी अपना परचम लहराने वाली यूपी की बिटिया क्रिकेटर पूनम यादव को अब महिला क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें यूपी टीम का कप्तान बनाया गया है। जानकारी हुई तो पूनम के गांव में खुशी का माहौल है। लोग अपनी बिटिया की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे हैं। 
विज्ञापन


पूनम के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है। पूनम ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तभी से वह अपने सीनियर्स की नजर में थीं। अब उन्हें मेहनत का अच्छा फल मिला है।  
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्रिकेटर पूनम यादव, मूल रूप से मैनपुरी जिले के घिरोर क्षेत्र के महुआहार गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता फौज में थे। उनका नाम रघुवीर सिंह है। वर्तमान में यह लोग आगरा में रहते हैं। गांव कभी-कभी ही आते हैं। लेकिन, गांव के लोगों को अपनी बिटिया के प्रति अपार स्नेह झलकता है। 
 
विज्ञापन

उ.प्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बीसीसीआई की घरेलू सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए पूनम को उ.प्र की कप्तानी मिली है। पूनम को टीम की कमान मिली तो उनके गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

कमला क्लब, चंडीगढ़ में अभ्यास मैच खेला गया। इसी समय घरेलू शृंखला के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान लेग स्पिनर पूनम यादव को मिली है। ताऊ बलवीर सिंह ने बताया कि  2007 से 2012 तक उ.प्र और उसके बाद रेलवे से खेलते हुए पूनम भारतीय टीम की मुख्य गेंदबाज रही हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनुभव को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। 

बताया कि पूनम, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर 58 एकदिवसीय और 72 टी-20 क्रिकेट मुकाबलों में खेल चुकी हैं। अब जब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है, तो लोग उनके घर पहुंचकर परिजन से मिलकर बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में हाकिम सिंह, धर्मेंद्र यादव, भाकियू जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, अंकित शर्मा ने भी गांव पहुंचकर बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed