{"_id":"592b14a54f1c1b824abdac48","slug":"lightning-in-the-house-cracks-in-the-walls","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में गिरी बिजली, दीवारों में आईं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में गिरी बिजली, दीवारों में आईं दरारें
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sun, 28 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
घर में गिरी बिजली, दीवारों में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी एक व्यक्ति के मकान पर रविवार की सुबह बिजली गिरी। इससे दीवारों में दरारें पड़ गईं। घर में रखी टीवी एवं बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण फुंक गए।
कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान के समीप रोशन लाल कश्यप का कच्चा मकान है। रविवार सुबह खेत पर काम करने गया था। घर में पत्नी एवं बच्चे थे। तभी अचानक बारिश के साथ तेज आवाज के साथ बिजली उसके कच्चे मकान पर ही गिरी। इससे घर में रखी टीवी, रेडियो, डिश एवं बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण फुंक गए। घर में रखा अन्य कीमती सामान भी जल गया। वहीं परिवारीजन भयभीत होकर भागे। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने गरीब के घर हुए नुकसान के मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।