फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Let's Vote today

आओ चलो मतदान करें

Sat, 18 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 18 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Let's Vote today
आओ चलो मतदान करें - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान का दिन रविवार को है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्थाएं की हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर तैनात किया गया है। जिले की चारों सीटों पर किस्मत अजमा रहे 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता रविवार को करेंगे।
विज्ञापन

 जिले की चारों विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान होगा। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की है। 64.1 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा 3750 पुलिसकर्मी बाहर से आए हैं। जबकि कुल मिलाकर 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मी और होमगार्ड को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। रविवार को चोरों विधानसभाओं में कुल 1305330 मतदाता कुल 1574 मतदेय स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें मैनपुरी विधानसभा में 369 मतदेय स्थलों पर 325031 मतदाता, भोगांव में 411 मतदेय स्थलों पर 329293 मतदाता, किशनी विधानसभा में 383 मतदेय स्थलों पर 297426 मतदाता और करहल विधानसभा में 411 मतदेय स्थल पर 353580 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed