फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Let's mother called a call ...

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...

Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Let's mother called a call ...
जागरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर सोमवार की रात देवी जागरण का आयोजन हुआ। इसमें संजय म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रातभर मां के भजनों की प्रस्तुत देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण की शुरूआत हवन के साथ सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव ने की। 
विज्ञापन


संयोजक कन्हैयालाल धूसिया ने गणेश वंदना देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन की। इसके बाद गायिका चंदन शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में अंबे है मेरी मां दुर्गा है मेरी मां, भेजा है बुलावा तूने शेरावालिए, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मेरो लांगुर कालो कऊआ आदि भजन प्रस्तुत कर मां के भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक जीतू किशोर ने शेर पे आएगी, ओ मइयां शेर पर आएगी, तेरे जीवन में खुशियां तमाम आएंगी, लेजा मां की दुआएं काम आएंगी, कान्हा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शेर पर सवार होकर आजा शेरा वालिये, माता ओ माता पहाड़ो वाली माता आदि भजन प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन

म्यूजिकल ग्रुप के गायक संजय ने अपने अलग अंदाज में भजन प्रस्तुती के साथ-साथ डांस करके मातारानी के भक्तों को मोहित कर दिया। देवी जागरण में भगवान गणेश, राम दरबार, भगवान शिव, माता काली, भगवान हनुमान, राधाकृष्ण, शिव तांडव, फूलों की होली आदि मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की र्गइं। साथ ही मयूर नृत्य ने मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व संयोजक कन्हैया लाल घूसिया ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी अब्दुल जहीन खां, कैलाश तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष किशन दुबे, महेंद्रपाल सिंह, सौरभ जैन, दयाशंकर तिवारी, मन्नीलाल चौबे आदि ने हवन में आहुति दी। घनश्यामदास गुप्ता, किशोर इटावी, डाक्टर चंद्रमोहन सक्सेना, डाक्टर राकेश गुप्ता, डाक्टर केएस भारद्वाज, आशुतोष तिवारी, राजू सक्सेना, प्रमोद झा, पुष्पेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed