फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lekpalon indefinite agitation

लेखपालों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

Wed, 07 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 07 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lekpalon indefinite agitation
सदर तहसील परिसर में लेखपाल संघ के धरना में बोलते पदाधिकारी लालता सिंह यादव।
छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के लेखपालों ने प्रदेशीय आह्वान पर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। लेखपालों ने तिकोनिया पार्क में धरना देकर सभा की। निर्णय लिया कि 14 सितंबर को मुख्यालय पर लेखपाल विशाल रैली करेंगे।
विज्ञापन


पार्क में धरने के बाद सभा को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष महेशचंद्र यादव ने कहा लेखपालों की छह सूत्रीय मांगों पर शासन गंभीर नहीं है। लेखपालों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। सचिव आदित्य कुमार दीक्षित ने कहा छह सितंबर से प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन को अनिश्चितकालीन बना दिया गया है। जिले के लेखपाल भी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। 30 अगस्त को लखनऊ में हुए आंदोलन में किए गए लाठीचार्ज की कार्रवाई की निंदा की। 
विज्ञापन

इस मौके पर महेश तोमर, केपी सिंह चौहान, शमशेर बहादुर सिंह चौहान, दलवीर सिंह, श्याम सिंह यादव, रनधीर सिंह, ब्रहमानंद पाल, चंद्रपाल सिंह, उदयवीर सिंह, जयदीप कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed