फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Lawyers play an important role in social change

सामाजिक बदलाव में वकीलों की भूमिका महत्वपूर्ण

Sat, 25 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 25 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lawyers play an important role in social change
सामाजिक बदलाव में वकीलों की भूमिका महत्वपूर्ण - फोटो : अमर उजाला
स्वाधीनता आंदोलन से लेकर आजाद भारत में हर उत्पीड़न के खिलाफ लड़ी जाने वाली लड़ाई में वकीलों की अहम भूमिका रही है। सामाजिक बदलाव में भी वकीलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह बातें राज्य विधि आयोग के चेयरमैन हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति रवींद्र सिंह यादव ने कहीं।
विज्ञापन


मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को उन्होंने कहा हर मामले में पीड़ित न्याय पाने के लिए वकील के पास जाता है। वकील अपने तर्कों से ही पीड़ित को न्याय दिलाता है। समाज में वकील को उसकी कार्यशैली से ही सम्मान मिलता है। बार औंर बेंच के बीच सामंजस्य में वकीलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कार्यक्रम में अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह यादव, सचिव संतोष उर्फ राजू यादव, एएच हाशमी, जतन सिंह यादव, जगदीश सिंह शाक्य, राजीश कुमार यादव, जगपाल सिंह यादव, संजय चौहान, सौरभ यादव ने विचार व्यक्त किए। चेयरमैन राज्य विधि आयोग ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तथा संचालन एएच हाशमी ने किया। पदाधिकारियों सहित यादव महासभा ने चेयरमैन का स्वागत किया। राजीव यादव, चंद्रभान सिंह यादव, विश्व विमोहन राजपूत, ब्रजेंद्र सिंह यादव, विनीता भदौरिया, रीता नैयर, धर्मवीर सिंह यादव, न्याम सिंह यादव, रोहित निगम, रामसेवक, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह चौहान, हरवीर सिंह, ओम श्रीवास्तव, अमित मिश्रा, सुधीर यादव, राजपाल सिंह चौहान, न्याम सिंह यादव, सुरेश यादव, एएम रिजवी, रस्किन खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



भगवंतपुर प्रकरण में करेंगे वार्ता
चेयरमैन राज्य विधि आयोग के समक्ष वकील जगपाल सिंह यादव का प्रकरण भी उठाया गया। चेयरमैन से जगपाल से भगवंतपुर मामले की जानकारी लेने के बाद एसोसिएशन को भरोसा दिया कि जगपाल को न्याय दिलाने के लिए वह डीएम और एसपी से वार्ता करेंगे। जगपाल के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed