{"_id":"66c09a505c351dd77b04ebff","slug":"lawyer-dies-in-accident-in-mainpuri-saudi-arabian-residence-pakistan-currency-recovered-from-injured-colleague-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हादसे में वकील की मौत; घायल साथी से सऊदी अरब का निवास...पाक और बांग्लादेश की करेंसी मिली; पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हादसे में वकील की मौत; घायल साथी से सऊदी अरब का निवास...पाक और बांग्लादेश की करेंसी मिली; पुलिस हैरान
Sat, 17 Aug 2024 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:10 PM IST
सार
मैनपुरी में हादसे में वकील की मौत हो गई। घायल साथी से सऊदी अरब का निवास, पाक और बांग्लादेश की करेंसी मिली। देखकर पुलिस को होश उड़े।
विज्ञापन
अधिवक्ता अभय प्रताप शुक्ला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार लखनऊ निवासी अधिवक्ता की मौत हो गई। साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तलाशी के दौरान जेब से संदिग्ध दस्तावेज मिले। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश की करेंसी और सऊदी अरब की रेजीडेंस आईडी आदि मिले। एसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हादसा बेवर थाना क्षेत्र में एनएच-34 पर हुआ। लखनऊ के कंचनपुरम त्रिवेणी नगर निवासी अधिवक्ता अभय प्रताप शुक्ला अपने साथी मोहम्मद वकील पुत्र जमील निवासी बाराबंकी के साथ किसी काम से आगरा गए थे। देर रात दोनों बाइक से ही वापस लखनऊ लौट रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह बाइक जब थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर करपिया पुरैया बाईपास गांव बझेरा के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी मोहम्मद वकील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जब मोहम्मद वकील की तलाशी ली गई तो जेब में पाकिस्तान और बांग्लादेश की करेंसी मिली। जेब से आधार कार्ड आदि बरामद हुए। इसके साथ ही सऊदी अरब का मेडिकल प्रपत्र और रेजीडेंस आईडी आदि मिले।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी कागजात भर्ती कराने आए पुलिसकर्मी को सौंप दिए। वहीं मोहम्मद वकील को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि कागजात आदि के संबंध में जांच की जा रही है।