{"_id":"58f25d0c4f1c1bbb4ccf6512","slug":"lakhs-of-dinadhada-teacher-couple-steals-millions-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाडे़ शिक्षक दंपति के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाडे़ शिक्षक दंपति के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाडे़ शिक्षक दंपति के घर लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हंसनगर निवासी शिक्षक दंपति के घर से दिनदहाडे़ चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला हंस नगर निवासी गिरिराज सिंह वरखेड़ा जूनियर स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी गांव जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह घर में ताला डालकर स्कूल चले गए। करीब आठ बजे चोरों ने दरवाजे पर लगे ताले को डुप्लीकेट चाबी से खोलकर प्रवेश किया। कमरों में रखी अलमारी और बक्सों से सोने के दो हार, तीन चेन, आठ अंगूठी, दो कंगन समेत लाखों जेवर 26 हजार की नकदी पार कर दी। दिनदहाडे़ वारदात को अंजाम देने के बाद चोर वहां से भाग गए। पड़ोसियों ने घर के दरवाजे खुले देखकर शिक्षक को फोन कर जानकारी दी।
सीसीटीवी में कैद हुए चोर
शिक्षक दंपति के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास कर रही है।