{"_id":"58727afc4f1c1be165ba80ab","slug":"laipatop-milane-ka-intajaar-hua-lamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप मिलने का इंतजार हुआ लंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप मिलने का इंतजार हुआ लंबा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
लैपटॉप निकल रहे खराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2015 में उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अब चुनाव के बाद लैपटॉप मिलेंगे। शासन ने जिले में एक हजार लैपटॉप का लक्ष्य दिया है। आचार संहिता लागू होने के कारण इनके वितरण पर रोक लग गई है।
जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बेहतर अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। हालांकि 19 दिसंबर को जिले में 1675 मेधावियों को लैपटॉप बांटे जा चुके हैं। उसके बाद दूसरी किस्त के रूप में शासन ने एक हजार लैपटॉप जिले के लिए आवंटित किए हैं। पुरानी व्यवस्था के तहत लैपटॉप योजना में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की मेरिट तैयार होगी। सामान्य और पिछड़ी जाति की मेरिट 91 फीसदी, जबकि एससी 89 फीसदी और अल्पसंख्यक वर्ग की मेरिट 88 फीसदी जाने की पूरी उम्मीद है।
खास बात तो ये है कि सामान्य और पिछड़ी जाति के 378 छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनकी मेरिट 90 फीसदी से ऊपर है। जबकि अनुसूचित जाति के 292 छात्र-छात्राओं की मेरिट 89 फीसदी से अधिक है। जबकि मदरसा बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के भी छात्र-छात्राओं की मेरिट इन्हीं के समकक्ष है। डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि शासन से जिले में एक हजार लैपटॉप का लक्ष्य दिया है। चुनाव होने की वजह से कार्रवाई रोक दी गई है। चुनाव के बाद शासनादेश के अनुरूप कार्रवाई होगी।