{"_id":"6994b9109875408be20f6934","slug":"lack-of-buses-to-kanpur-increasing-problems-during-festivals-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-154230-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कानपुर के लिए बसों की कमी, त्योहार पर बढ़ेगी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कानपुर के लिए बसों की कमी, त्योहार पर बढ़ेगी दिक्कतें
विज्ञापन
मैनपुरी। कानपुर के लिए बसों की कमी के कारण त्योहार पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। कानपुर जाने वाले यात्रियों को अक्सर बस का इंतजार करते देखा जाता है। लोगों ने डिपो के अधिकारियों से मार्ग पर बस संचालन बढ़ाने की मांग की है।
परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो में 69 बसें हैं, जिनका संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है। डिपो की ओर से मैनपुरी से कानपुर के लिए महज दो बसों का संचालन किया जाता है। जिले से बड़ी संख्या में यात्री छिबरामऊ, कन्नौज, बिल्होर और कानपुर के लिए सफर करते हैं। ऐसे में बसों की कमी के कारण यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बस की कमी के कारण कन्नौज-कानपुर मार्ग पर बसों की कमी के कारण आने वाले होली के त्योहार पर यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
लोगों का कहना है कि कानपुर मार्ग पर सवारियों की संख्या को देखते हुए बस संचालन बढ़ाया जाए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि डिपो की ओर से कानपुर के लिए दो बसें चल रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उनका कहना है कि होली के त्योहार पर कानपुर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।