फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kutcha house collapsed due to rain in Mainpuri two people died including woman after being buried under rubble

Mainpuri News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला सहित दो की मौत; मची चीख पुकार

Thu, 12 Sep 2024 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

मैनपुरी में बारिश से कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
kutcha house collapsed due to rain in Mainpuri two people died including woman after being buried under rubble
Mainpuri News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला सहित दो की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना कुरावली थाना क्षेत्र के राजलपुर गांव की  सुबह 8 बजे की है। गांव में विधवा महिला ममता (40) और दिलीप निवासी उशीर गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद के ऊपर कच्चा मकान गिर गया। दोनों लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके की तरफ भागे। 
विज्ञापन


ग्रामीण जब तक मलबा हटाकर दोनों को निकाल पाते, तब तक उनकी मौत हो गई। घटना से घर में रोना पिटना शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed