फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kushtee mein pulis karmiyon ne dikhae daanv pech

कुश्ती में पुलिस कर्मियों ने दिखाए दांव पेच

Sun, 14 May 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 14 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
kushtee mein pulis karmiyon ne dikhae daanv pech
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस लाइन में शुरू हुई 10वीं अंतर्जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को पुलिसकर्मियों ने कुश्ती में दांव पेच दिखाए। इसके अलावा वेट लिफ्टिंग में भी जोर आजमाइश की।
विज्ञापन

शनिवार को कबड्डी के मुकाबले के बाद रविवार को दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने वेट लिफ्टिंग और कुश्ती में जोर आजमाइश की। वेट लिफ्टिंग में महिला वर्ग में 48 किलो भार वर्ग में मथुरा की आशा सिंह प्रथम और मैनपुरी की हेमलता द्वितीय स्थान पर रहीं। 53 किलो में हाथरस की अभिलाशा प्रथम, गीता अलीगढ़ द्वितीय और पूनम फिरोजाबाद तृतीय स्थान पर रहीं। 63 किलो में वंदना अलीगढ़ प्रथम, सीमा मैनपुरी द्वितीय, 75 किलो में भुवनेश्वरी फिरोजाबाद प्रथम, संजय सेठ मैनपुरी द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 56 किलो में सोनू मैनपुरी प्रथम, 62 किलो में अतुल कुमार कासगंज प्रथम, राम गुर्जर द्वितीय, 77 किलो ग्राम में आगरा के पवन कुमार प्रथम, कासगंज के संजय कुमार द्वितीय, मैनपुरी के गौरव तृतीय स्थान पर रहे। 85 किलो में श्यामवीर मैनपुरी प्रथम, लीलाधर आगरा द्वितीय, 94 किलो में नेत्रपाल मैनपुरी प्रथम, नवीन आगरा द्वितीय, 105 किलो में आगरा के सुमित प्रथम और सनी दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल कुश्ती में 57 किलो भार वर्ग पुरुष में आगरा के विजय चौधरी प्रथम, मैनपुरी के सोनू द्वितीय, 61 किलो में आगरा के नितिन प्रथम, मैनपुरी के राहुल द्वितीय, 65 किलो में कासगंज के अतुल प्रथम, मैनपुरी के शिवकुमार दूसरे स्थान पर रहे। 70 किलो में मैनपुरी के प्रवेंद्र प्रताप प्रथम, अलीगढ़ के सचिन द्वितीय, 74 किलो वर्ग में कासगंज के संजय प्रथम, अलीगढ़ के हरिओम द्वितीय, 86 किलो में फिरोजाबाद के कीर्ति पाल प्रथम, हाथरस के मनीष चौधरी द्वितीय, 97 किलो में मैनपुरी के शीलेंद्र प्रथम, फिरोजाबाद के अखिलेश द्वितीय और 97 प्लस भार वर्ग में कासगंज के महेश प्रथम और एटा के अखिल द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष कुश्ती ग्रीको रोमन में 59 किलो भार वर्ग में मैनपुरी के आशीष प्रथम, 66 किलो में मैनपुरी के करनवीर प्रथम, आगरा के प्रिंस द्वितीय, 71 किलो में गजे सिंह आगरा प्रथम, बच्चू सिंह एटा द्वितीय, 75 किलो में उमाशंकर मैनपुरी प्रथम, प्रवीन अलीगढ़ द्वितीय, 80 किलो में आगरा के प्रेम सिंह प्रथम, मैनपुरी के ओगेंद्र द्वितीय, 85 किलो में विक्रांत आगरा प्रथम, रामू सिंह मैनपुरी द्वितीय, 98 किलो में नीरज आगरा प्रथम मैनपुरी के मनोज द्वितीय स्थान पर रहे। महिला कुश्ती में 48 किलो भार वर्ग में मथुरा की आशा सिंह प्रथम, मैनपुरी की भारती द्वितीय, 53 किलो में बीनू कासगंज प्रथम, कमलेश मैनपुरी द्वितीय, 55 किलो में गीता अलीगढ़ प्रथम, रेणुका मैनपुरी द्वितीय, 50 किलो में पूनम फिरोजाबाद प्रथम, रंजना हाथरस द्वितीय, 60 किलो में अंजना हाथरस प्रथम, मुस्कान मैनपुरी द्वितीय, 63 किलो में रिंकुल फिरोजाबाद प्रथम, सीमा प्रकाश मैनपुरी द्वितीय, 69 किलो में नीलम चाहर फिरोजाबाद प्रथम, सीमा मैनपुरी द्वितीय और 69 प्लस में भुवनेश्वरी फिरोजाबाद प्रथम और मनोरमा कासगंज द्वितीय स्थान पर रहीं। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन डीआईजी आगरा जोन महेश मिश्रा विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर करेंगे। देरशाम हुए कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मैनपुरी की टीम ने हाथरस को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed