{"_id":"584ee25b4f1c1b696f649cb8","slug":"krisamas-par-honge-vishesh-kaaryakram","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर होंगे विशेष कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर होंगे विशेष कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज के लोगों में उत्साह है। क्रिसमस ट्री, स्टार, केकों से क्रिसमस पर्व की खुशियों में चार चांद लगाएं जाएंगे। शहर में बड़े दिन को मनाने की तैयारियां चल रही हैं। सेंटेनियल चर्च को आकर्षक विद्युत की झालरों से सजाया जाएगा। उधर घर-घर में क्रिसमस ट्री सजाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं चर्च में क्रिसमस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी भी शुरू हो गई हैं।
क्रिसमस को लेकर शहर के मिशन कंपाउंड में उत्साह नजर आ रहा है। हर घर को बड़े ही आकर्षक ढंग से विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। बच्चों की खुशी के लिए घर के आंगन में न सिर्फ स्टार टांगे जाएंगे बल्कि क्रिसमस ट्री भी सजाए जाएंगे। घरों के अंदर विद्युत झालरों चमकीली पन्नियों से सजा संवारा आंगन, कमरे और आंगन के बीच में बेहद ही खूबसूरती से सजाया गया क्रिसमस ट्री हर घर में नजर आएगा।
क्रिसमस पर रात तक चर्च में भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलेगा। सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि क्रिसमस पर सुबह क्रिसमस की विशेष आराधना होगी। उधर, उत्साहित क्रिश्चियन समुदाय के युवक-युवतियों और बच्चों द्वारा क्रिसमस के लिए जमकर खरीदारी की जा रही है। क्रिसमस पर मसीह समुदाय 15 दिनों तक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू करेगा। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम एक नजर में
- 15 दिंसबर को कैंडल लाइट सर्विस, 16 को संडे स्कूल क्रिसमस ट्री एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 17 को क्रिसमस ड्रामा, 18 को ओल्ड पीपुल क्रिसमस ट्री, 19 को क्रिसमस आर्ट प्रतियोगिता, 20 को कैरोल सिंगिंग खरपरी कंपाउंड अस्पताल में, 21 को कैरोल सिंगिंग चर्च कंपाउंड में डोर टू डोर, 22 को क्रिसमस कैरोल सिंगिंग प्रतियोगिता, 23 को चर्च डेकोरेशन, 24 को क्रिसमस मिड नाइट कार्यक्रम, 25 को क्रिसमस डे कार्यक्रम, 26 को क्रिसमस की झांकियां सजाई जाएंगी, 27 को क्रिसमस स्पोर्ट्स, 28 को क्रिकेट मैच का आयोजन, 31 को वाच नाइट एंड थैंक गिविन कार्यक्रम, एक जनवरी को न्यू ईयर कार्यक्रम
और एक जनवरी को ही न्यू ईयर फेट कार्यक्रम का आयोजन होगा।