फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Knock in the district, said meningitis

जिले में दिमागी बुखार ने दी दस्तक

Mon, 12 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 12 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Knock in the district, said meningitis
जिले में दिमागी बुखार ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला
जिले में वायरल फीवर, डायरिया, डेंगू के साथ-साथ दिमागी बुखार ने भी दस्तक दे दी है। इसी के चलते जहां डायरिया से पीड़ित एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं दिमागी बुखार से पीड़ित एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी रामपाल सिंह (60) को रविवार की रात्रि पेट में दर्द और उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डायरिया से पीड़ित होने पर उनका उपचार शुरू हो गया। हालत गंभीर देख सोमवार को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, लेकिन इनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डीएन नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह (18) पुत्र कप्तान सिंह को तेज बुखार आने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दिमागी बुखार (मैनिंजाइटिस) होने की बात कहते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया। वहां उसकी हालत में सुधार न होने पर परिवारीजन बाहर ले गए। वहीं जिला अस्पताल में डायरिया, वायरल फीवर, तेज बुखार से पीड़ित होने पर 13 लोगों को इमरजेंसी में भर्ती कराया है। इनमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिमागी बुखार के लक्षण
- पीड़ित का दिमागी संतुलन बिगड़ना
- बुखार के दौरान सिर तेज गरम होना
- शरीर का अकड़ना
- बुखार के दौरान हाथपैर का ठंडा रहना
                        
एक और में निकले डेंगू के लक्षण
मैनपुरी। थाना एलाऊ में मुंशी के पद पर तैनात राजबहादुर को दो दिन पूर्व बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर राजबहादुर ने एक निजी चिकित्सक से उपचार लिया। चिकित्सक ने जांच कराई तो वह डेंगू से पीड़ित निकले। परिवारीजन आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उनकी प्लेटलेट्स 35000 बताई हैं।


जिला अस्पताल में दिमागी बुखार के उपचार के लिए सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों और कर्मियों को अलर्ट कर दिया है। सभी प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध हैं।
डॉ. केके शर्मा, सीएमओ, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed