{"_id":"571664f24f1c1b0e2c8b460e","slug":"kisni-full-power-of-the-people-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनी के लोगों को मिलेगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनी के लोगों को मिलेगी भरपूर बिजली
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
किशनी के लोगों को मिलेगी भरपूर बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के लोगों को अघोषित विद्युत कटौती से जल्द राहत मिलने वाली है। विद्युत विभाग ने चौराईपुर विद्युत स्टेशन पर एक और तीन एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इससे ओवरलोड की समस्या खत्म हो जाएगी और जनता को ट्रिपिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा।
चौराईपुर पॉवर स्टेशन से क्षेत्र के कई गांव में विद्युत आपूर्ति होती है। पिछले दो माह में पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इससे लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को सांसद तेजप्रताप के किशनी आगमन पर स्थानीय सपा नेता डेनी यादव व रामबाबू सविता ने उनसे लोड को देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी। इस पर सांसद ने तत्काल विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन कर एक और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने को कहा था। इस पर मंगलवार को तीन एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर कोसीकलां मथुरा से चौराईपुर सब स्टेशन पहुंचा। एसडीओ मेवाराम और जेई गिरिप्रसाद की मौजूदगी में टेस्टिंग टीम ने ट्रांसफार्मर की जांच की। जांच के बाद अधिकारियों ने फिटिंग कराके ट्रांसफार्मर को चार्जिंग पर लगवा दिया। एसडीओ का कहना है कि चार्जिंग के बाद तीन एमवीए के ट्रांसफार्मर से किशनी टाऊन व सुगांव की विद्युत आपूर्ति होगी। पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से शमशेरगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति होगी।