{"_id":"58f7a38a4f1c1bf15847034e","slug":"kishi-place-place-on-the-shamsherganj-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनी शमशेरगंज मार्ग पर जगह जगह गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनी शमशेरगंज मार्ग पर जगह जगह गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
किशनी शमशेरगंज मार्ग पर जगह जगह गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी शमशेरगंज मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल तक निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग को सही कराने की मांग की है।
किशनी नगर के बाईपास से शमशेरगंज तक जाने के लिए यह नौ किलोमीटर लंबा मार्ग है। यह मार्ग खड़ेपुर, नगला घासी, जिजई, बरहा, बोझा, कछपुरा, गपकापुर होते हुए शमशेरगंज तक जाता है। आगे जाकर यही मार्ग कन्नौज बार्डर पर सौरिंख कस्बे तक जाता है। कुछ दिन बाद ही ये सड़क जर्जर हो जाती है। जिला पंचायत सदस्य विपिनराज यादव का कहना है कि बारिश में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शमशेरगंज ग्राम से यह सड़क आगे जाकर कम से कम आधा सैकड़ा गांवों को जोड़ती है।
सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हो जाने के कारण किशनी से शमशेरगंज की नौ किलोमीटर की दूरी तय करने में आधा घंटे से ज्यादा समय लगता है। इस सड़क पर वाहन तो दूर पैदल तक निकलना मुश्किल है। क्षेत्रवासी सुनील यादव, बलराज यादव, जगदीश यादव, कृष्णपाल यादव, उपदेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, बलराम यादव आदि ने बदहाल मार्ग सही कराने की डीएम से मांग की है।