{"_id":"62344399c897c30562c8e659154a98c8","slug":"kisaanon-ko-jald-dilaen-aapada-raahat-ke-chek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जल्द दिलाएं आपदा राहत के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जल्द दिलाएं आपदा राहत के चेक
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं और मांगों के संबंध में मंगलवार को बैठक की। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में बैठक कर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और मांगों पर जल्द सुनवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि जिले के ज्यादातर किसानों को अभी तक आपदा राहत के चेक नहीं दिए गए। सभी किसानों को चेक जल्द दिए जाएं। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाए। कहा कि किसान दुर्घटना बीमा में आश्रितों को भी सम्मिलित किया जाए।
उदयवीर ने कहा कि प्रदेश के गन्ना किसानों का बकाया रुपया जल्द भुगतान कराया जाए। ब्लाक बरनाहल की न्याय पंचायत हाजीपुर नेरा, चंदीकरा तहसील घिरोर में आ गए हैं। दोनों न्याय पंचायतों को ब्लाक से जोड़ा जाए। बाद में मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी केके पांडेय को सौंपा। इस मौके पर रूपेंद्र सिंह, सुमित, शंभूनाथ, दम्मीलाल फौजी, शेरसिंह, रामप्रताप आदि किसान मौजूद थे।