{"_id":"585189244f1c1b8960649f21","slug":"khandi-cut-hundreds-of-acres-of-crop-submerged","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदी कटी से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदी कटी से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खंदी कटी से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम तुलजापुर के निकट स्थित बेवर रजबहा में मंगलवार रात खंदी कटने से क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर कोई अधिकारी व कर्मचारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने खराब हुई फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग जिलाधिकारी सीपी सिंह से की है।
आलीपुर खेड़ा से बेवर जाने वाले रजबहा में मंगलवार रात्रि में अचानक खंदी कट गई। सुबह लोगों को जानकारी होने तक सैकड़ों बीघा में खड़ी आलू, गेहूं, लहसुन, सरसों की फसल जलमग्न हो गई थी। यह देख किसानों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे माथा पकड़कर बैठ गए। खंदी कटने से रामवीर सिंह, विवेक राजपूत, सुनील कुमार राजपूत, वेदराम, देवेंद्र शाक्य, कैलाश, रामनरेश, तेज सिंह, मुरारीलाल, राजबहादुर सिंह आदि की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों में नहर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति रोष है। खंदी कटने के बाद भी कोई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही कटी खंदी को सही कराया गया है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की है। बता दें कि लगभग छह माह पूर्व ग्राम देवीपुर के निकट नहर में खंदी लगने के कारण हजारों बीघा खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई थी। तब किसानों ने जमकर हंगामा किया था।