फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kasturba Vidyalaya girls to showcase their mettle at the divisional level.

Mainpuri News: कस्तूरबा विद्यालय की बेटियां मंडल स्तर पर दिखाएंगी दम

Tue, 28 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 28 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Vidyalaya girls to showcase their mettle at the divisional level.
फोटो 14 मंडल स्तर के लिए चयनित छात्राएं। संवाद
भोगांव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं अब आगरा मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने को तैयार हैं। जनपद स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय की चयनित बालिकाएं आगरा में होने वाली मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। पहले भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। मंगलवार को चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।पिछले दिनों विद्यालय परिसर में जनपदीय कबड्डी और दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। इसमें छात्राओं ने अपना दबदबा बनाए रखा। अंडर-14 कबड्डी में नितासा, नित्या और प्रियांकी का चयन हुआ है। अंडर-17 में नव्या, अमृता, ऐंजल, निगम, आशिकी, अशिका, रागिनी और राखी ने बाजी मारी है। वहीं, दौड़ के अंडर-14 वर्ग में श्वेता और जाहन्वी तथा अंडर-17 वर्ग में शालिनी और अंजली मंडल स्तर पर चयनित हुई हैं। वार्डन सुधा यादव ने बताया कि चयनित छात्राएं 31 जुलाई को आगरा में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षक आशीष, भानुप्रकाश और राकेश कुमार विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस दौरान अंजू यादव, कंचन मिश्रा, रेनू भदौरिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed