{"_id":"695d54f43e925f078c0596a3","slug":"kasganj-news-pension-notification-mainpuri-news-c-175-1-kas1001-141821-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पेंशन पुनरीक्षण व अन्य पेंशनरी लाभों को नोटिफिकेशन में शामिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पेंशन पुनरीक्षण व अन्य पेंशनरी लाभों को नोटिफिकेशन में शामिल करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह को सौंपा। इस ज्ञापन में आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए जारी नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों को सम्मिलित करते हुए पेंशन को गैर अंशदायी और गैर वित्त पोषित बताए जाने वाले क्लॉज हटाने की मांग उठाई।
संघ के अध्यक्ष बलभद्र सिंह एवं सचिव सचिन कुमार ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण के विषय को सम्मिलित न किए जाने से प्रदेश के कर्मियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में उल्लेख शामिल नहीं किए गए हैं। इससे पेंशनरों में विभेद पैदा होगा। उन्होंने कहा कि पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाए। वहीं नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण व अन्य पेंशनरी लाभों को सम्मिलित किया जाए। इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह, राजीव कुमार पाठक, हरेंद्र सिंह, चन्द्र प्रकाश, विनोद कुमार, नरेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे।