फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kanha will wear 3D special costume on Holi, will play with colors from Pichkari

Mainpuri News: होली पर 3डी स्पेशल पोशाक पहनेंगे कान्हा, पिचकारी से खेलेंगे रंग

Fri, 27 Feb 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 27 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kanha will wear 3D special costume on Holi, will play with colors from Pichkari
फोटो 3 बाजार में स्थित दुकान पर सजीं होली स्पेशल पोशाक। संवाद
मैनपुरी। भगवान श्रीकृष्ण इस बार होली को त्योहार अलग पोशाक में नजर आएंगे। भक्तों ने उनको मनमोहक स्वरूप देने की पूरी तैयारी कर ली है।वैसे तो बाजार में उनके लिए कई तरह की पोशाक और पिचकारियां उपलब्ध हैं। इस बार भक्त अपने लाडले कान्हा को 3डी और रेशम के धागे से बनी पोशाक पहनाएंगे। बाजार में होली स्पेशल पोशाक, पिचकारियां, बाल्टी और मटका खरीदने के लिए भक्तों की भीड़ लगी है।
विज्ञापन

होली का उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के बिना अधूरा सा लगता है, कन्हैया को होली का त्योहार अतिप्रिय है। भक्तों में भी अपने लड्डू गोपाल के लिए अनूठी भक्ति देखने को मिलती है। यूं तो भक्त हर दिन अपने गोपाल को लाड-दुलार और उनकी सेवा करते हैं। कान्हा के होली के प्रति प्रेम को देखते हुए भक्तों की ओर से भी अपने लाडले कान्हा की होली को रंगीन और खास बनाने की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन

बाजार में कान्हा के लिए होली स्पेशल पोशाक, छोटी-छोटी पिचकारियां, रंगों के लिए बाल्टी और मटकी के साथ सुगंधित अबीर-गुलाल उपलब्ध है। वहीं, इनमें सबसे खास 3डी पोशाक है। जो पहली बार बाजार में आई है। इस पोशाक में लड्डू गोपाल, किशोरी जू, मोर पंख और पिचकारी प्रिंट है। इस पोशाक को पहनाने से बिहारी जी की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। इसके दाम करीब 200 रुपये हैं। इसके साथ ही रेशम के धागे से बनी पोशाक भी भक्तों को भा रही हैं। इसके दाम 250 रुपये तक हैं। बाजार में पोशाक के साथ ही कई तरह की पिचकारियां भी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बाजार में छोटी पिचकारी, रंग के लिए बाल्टी और मटकी खूब भा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
होली का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के बिना अधूरा है। बाजार में लड्डू गोपाल के लिए होली स्पेशल पोशाक की विभिन्न वैरायटी और डिजाइन उपलब्ध हैं। इसके अलावा होली खेलने के लिए छोटी पिचकारियां, बाल्टी और मटकी खूब बिक रही है। भगवान के लिए नेचुरल, सुगंधित गुलाल भक्तों को खूब भा रहा है। - ऋषभ पटवा, दुकानदार
----
होली स्पेशल पोशाक और उनके दाम

पोशाक सूती -10 से 150 रुपये
पोशाक 3डी -40 से 200 रुपये
पोशाक रेशम -50 से 250 रुपये
पिचकारी-बाल्टी -30 से 80 रुपये
पिचकारी-मटका -40 से 90 रुपये
गुलाल के लिए प्लेट -35 से लेकर 120 रुपये
डंगरी -25 रुपये

फोटो 3 बाजार में स्थित दुकान पर सजीं होली स्पेशल पोशाक। संवाद

फोटो 3 बाजार में स्थित दुकान पर सजीं होली स्पेशल पोशाक। संवाद

फोटो 3 बाजार में स्थित दुकान पर सजीं होली स्पेशल पोशाक। संवाद

फोटो 3 बाजार में स्थित दुकान पर सजीं होली स्पेशल पोशाक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed