{"_id":"56e84d334f1c1b1b118b4cef","slug":"kam-voltej-aur-bijalee-katautee-se-bhadaka-aakrosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वोल्टेज और बिजली कटौती से भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वोल्टेज और बिजली कटौती से भड़का आक्रोश
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ज्योंति रोड स्थित ग्राम गढ़ेरी में अघोषित बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार को लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने ज्योंति रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला।
मंगलवार को सुबह नौ बजे के लगभग गढ़ेरी के ग्रामीणों ने ज्योंति रोड पर विद्युत उपकेंद्र के समीप जाम लगाकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे राकेश का कहना था कि जरामई के समीप जब से धान मिल शुरू हुआ है तब से बिजली की वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है। रामप्रकाश का कहना था कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। मनोज का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारी उनकी मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। सुभाष का कहना है कि रात और दिन में कई बार बिजली काटी जाती है। 24 घंटे में मुश्किल से सात-आठ घंटे बिजली मिल रही है। उस पर भी वोल्टेज इतने कम होते हैं कि कोई काम नहीं हो पाता। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के शीघ्र समस्या से निकराकरण के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोला। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामवासी दुर्विजय, मोहरपाल, संजू दुबे, उपेंद्र यादव, विकला यादव, रामनरेश, अनिल आदि शामिल थे।