फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kaksh nireekshak chhaatra kee kaapee likhate mila

कक्ष निरीक्षक छात्रा की कापी लिखते मिला

Mon, 20 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 20 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
kaksh nireekshak chhaatra kee kaapee likhate mila
पकड़ा गया मुन्नाभाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नकल माफियाओं का गणित प्रशासन ने फेल कर दिया। सोमवार सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी। किशनी, बेवर और जागीर के परीक्षा केंद्रों पर एसडीएम और डीआईओएस के सचल दल ने ये परीक्षा कराई। एक स्कूल में कक्ष निरीक्षक कापी लिखते मिला इस पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं छात्रा को परीक्षा देने से रोक दिया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य विवेक यादव का सचल दल सुबह हाईस्कूल गणित की परीक्षा में बीजी भारती इंटर कालेज कुरावली पहुंचा। यहां कक्ष निरीक्षक शैलेंद्र एक छात्रा की कापी पर सवाल हल करते मिला। इस पर प्रधानाचार्य ने उन्हें पकड़ लिया। साथ ही छात्रा को परीक्षा देने पर रोक लगा दी और कक्ष निरीक्षक शैलेंद्र के खिलाफ कुरावली थाने में एफआईआर दर्ज कराई।  
विज्ञापन

वहीं कई क्षेत्रों में नकल का खेल न रुकने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने केंद्रों पर बैठकर परीक्षा कराई। बीआर अंबेडकर इंटर कालेज चतुरीपुर, एमएसइंटर कालेज हरिपुर, श्रीराम इंटर कालेज सभापुर, जिलेदार इंटर कालेज, शकुंतला देवी इंटर कालेज रामनगर, डीएसएन इंटर कालेज डीआईओएस के निर्देश पर सचलदलों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बैठकर परीक्षा कराई। इस दौरान एसडीएम सभी कक्षों का भ्रमण करते रहे और बच्चों की कापियां भी चेक करते रहे। वहीं डीआईओएस आरपी यादव के सचल ने चार केंद्रों पर बैठकर परीक्षा कराई। वहीं सचल दल के सदस्य बेवर, भोगांव, रठेरा आदि क्षेत्रों में सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल गणित की परीक्षा समाप्त होने तक बैठे रहे। बीएसए रामकरन यादव, डायट प्राचार्य, प्रधानाचार्य विवेक कुमार आदि का सचल दल भी लगातार केंद्रों पर भ्रमण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
नकल व कार्बन कॉपी मिलने पर 10 के खिलाफ तहरीर
मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के नवीगंज स्थित डीआरकेपी इंटर कालेज में सोमवार को हाईस्कूल गणित की परीक्षा में बीएसए रामकरन यादव ने सुबह 8:10 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान कक्ष संख्या तीन से कक्ष निरीक्षिका वंदना राजपूत के पास से प्रश्न संख्या छह (ख) की हल की गई कार्बन कॉपी की प्रति बरामद हुई। कक्ष संख्या पांच से बेंच के नीचे से छह (ख)का हल किया गया उत्तर कार्बन कॉपी और कक्ष नौ से भी उसी प्रश्न का उत्तर की कॉपी पाई गई।
बीएसए ने माना कि उक्त कार्बन कॉपी का प्रयोग सामूहिक नक़ल के लिए किया जाता है। केंद्र व्यवस्थापक परविंद सिंह अस्वस्थ थे चारपाई पर लेते पाए गए। परीक्षा का संचालन अनूप कुमार द्विवेदी सहायक निरीक्षक ने किया। इस बीएसए ने कक्ष निरीक्षक वंदना राजपूत, सुदीप दीक्षित, देवेंद्र कुमार, सतींद्र सिंह, परीक्षा सहायक अनूप कुमार द्विवेदी, संजय दीक्षित, आंतरिक सचल दल सदस्य रमाशंकर राकेश, सर्वेश कुमार, प्रभात कुमार अवमोचक विनय मिश्रा की संलिप्तता मानते हुए इनके विरुद्ध बेवर थाने में तहरीर दी। केंद्र व्यवस्थापक प्रवेंद्र कुमार को हटाकर प्रवक्ता प्रमोद कुमार को मनाया है।

डीआईओएस ने पकड़ा मुन्नाभाई, एफआईआर दर्ज
सोमवार को द्वितीय पाली में इंटर की शिक्षाशास्त्र की परीक्षा थी। शाम साढ़े चार बजे डीआईओएस आरपी यादव ने सचल दल के साथ संत सदानंद पब्लिक इंटर कालेज किशनी में अचानक छापा मारा। छापे से कालेज में अफरातफरी मच गई। डीआईओएस के साथ चल रहे स्टाफ ने कालेज से भाग रहे एक युवक को दबोच लिया। युवक के पास से शिक्षाशास्त्र की लिखी हुई कॉपी बरामद हुई हैं। कापी पर स्कूल की मुहर लगी होने से कालेज प्रबंधन की मिलीभगत साफ जाहिर हो रही थी। डीआईओएस युवक को थाने लाए जहां उसने अपना नाम दफेदार निवासी रसूलपुर जोत थाना बेवर बताया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह किसी परिचित की कॉपी लिख रहा था। केंद्र व्यवस्थापक रजनेश कुमार की तहरीर पर युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं चौधरी राजाराम यादव इंटर कालेज केशरी नगर में हाईस्कूल गणित के पेपर में 28 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed