{"_id":"570d381a4f1c1b4e0c4a6be9","slug":"jooniyar-mein-shashaank-aur-seeniyars-mein-rohit-ne-maaree-baajee","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर में शशांक और सीनियर में रोहित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर में शशांक और सीनियर में रोहित ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के तत्वावधान में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ उपजिलाधिकारी गजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचर प्राप्त कर किया। सिंगल में 16 खिलाड़ियों ने और डबल में आठ टीमों ने भाग लिया।
जूनियर सिंगल वर्ग में शशांक ने उदित को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के डबल्स में दीपांशु व मयंक ने रीतेश व शशांक को हरा प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सिंगल में 16 खिलाड़ियों ने और डबल्स में 20 टीमों ने भाग लिया। सीनियर सिंगल में रोहित अग्रवाल ने गौरव गुप्ता को हरा प्रथम स्थान प्राप्त किया व डबल्स में अंबेश तथा शिवम में सीधे सेटों में रोहित अग्रवाल व शानू गुप्ता को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में सूरज अग्रवाल, अनुरंजन सिंह चौहान, वीरखत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जबकि सीनियर वर्ग में अमित मिश्रा, आलोक गुप्ता का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और शील्ड प्रदान की गईं। निर्णायक की भूमिका डाक्टर संजय सिंह चौहान, प्रमोद दुबे, विशाल खत्री ने निभाई। प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सीडीओ दीपक मीणा ने किया। इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक घनश्यामदास गुप्ता, शशि गुप्ता, रोहित अग्रवाल, डाक्टर वीके सिंह, महेश मिश्रा, प्रमोद दुबे बाबा मौजूद थे।