{"_id":"576ec4094f1c1b625fb482d2","slug":"jlin-together-three-palpable-concerns","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ जलीं तीन चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ जलीं तीन चिताएं
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
एक साथ जलीं तीन चिताएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अनियंत्रित पिकअप के पलटने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। दो घायल हुए थे। पुलिस ने देररात ही पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए। शनिवार को एक साथ तीन चिताएं जलीं तो मौजूद लोगों के आंसू झलक उठे। गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
बता दें कि औडेंय पड़रिया चौराहा निवासी नीरज यादव (17) साथी शिवम (18), मोहित के साथ रोजाना की तरह देर शाम दौड़ लगाने गया था। रात करीब नौ बजे सभी पड़रिया चौराहा के समीप बैठे ही थे कि तेज गति से आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर उन पर पलट गई। हादसे में नीरज यादव और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में सवार उर्मिला देवी ने भी दम तोड़ दिया। पुत्र राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। मां-बेटे आगरा से दवा लेकर घर वापस आ रहे थे। देर रात तीनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।
उधर, हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। शनिवार सुबह गांव में एक साथ तीन चिताएं जलाई गईं तो हर किसी की आंख से आंसू झलक उठे। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन
आंखों में पल रहे थे पुलिस फोर्स ज्वाइन करने के सपने
मैनपुरी/औंछा। हादसे में मारे गए युवकों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नीरज यादव, शिवम क्रमश: इंटर और बीएससी द्वितीय के छात्र थे। वे साथियों के साथ रोजाना दौड़ लगाने और कसरत के लिए जाते थे। मृतक छात्र होनहार थे वे पुलिस फोर्स ज्वाइन करना चाहते थे। इसके लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार रात हुए हादसे में उनकी आंखें बंद होने के साथ ही उनके सपने भी पलकों में बंद हो गए। घायल रोहित और राहुल भी पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे।