{"_id":"677287fefa9970ce7202f09d","slug":"jeweler-mistook-customer-for-precious-jewels-and-his-act-left-everyone-stunned-loss-of-lakhs-in-a-moment-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सराफ ने जिसे ग्राहक समझ दिखाए कीमती जेवरात, उसकी करतूत ने उड़ाए होश...एक पल में लाखों का झटका; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सराफ ने जिसे ग्राहक समझ दिखाए कीमती जेवरात, उसकी करतूत ने उड़ाए होश...एक पल में लाखों का झटका; VIDEO
Mon, 30 Dec 2024 05:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:16 PM IST
सार
मैनपुरी के भोगांव में सराफ ने जिसे ग्राहक समझकर कीमती जेवरात दिखाए, उसकी करतूत ने होश उड़ा दिए। वो बदमाश निकला, जो ग्राहक बनकर लाखों के जेवर लेकर भाग निकला। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आया लुटेरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के भोगांव के नगर पंचायत कार्यालय के पास सोमवार को घंटाघर बाजार में एक सराफा की दुकान पर ग्राहक बनकर आया बदमाश लाखों के जेवर लेकर भाग गया। व्यापारी के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए लुटेरे की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने जल्द खुलासे की बात कही है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी मोहन लाल लोधी घंटाघर बाजार में मोहन लाल ज्वेलर्स के नाम से प्रतिष्ठान का संचालन कर रहे हैं। सोमवार की सुबह वह दुकान पर बैठे हुए थे। तभी करीब 11 बजे एक युवक दुकान पर आया और एक चांदी की अंगूठी 160 रुपये में खरीद ली। उसने कहा कि उसे सोने के पैंडल चाहिए। मोहन लाल उसे पैंडल दिखाने लगे। एक के बाद एक 5 पैंडल देखने के बाद भी जब उसे कोई पसंद नहीं आया तो और दिखाने के लिए कहा। सराफा व्यापारी और पैंडल निकालने के लिए मुड़ा, तभी बदमाश काउंटर पर रखे 5 पैंडल उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार ने मुड़कर देखा, तब तक बदमाश काफी दूर जा चुका था। शोर मचाने पर अन्य व्यापारी एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए 5 पैंडल का वजन करीब 22 ग्राम है। बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने फोन पर जेवर खरीदने की बात की थी। बदमाश सुबह से दुकान के आसपास रेकी कर रहा था।
पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। उसमें नजर आ रहे बदमाश की पहचान के प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी से खुलासे में पुलिस को मदद मिलेगी।