{"_id":"572100aa4f1c1b4c0fa91a1d","slug":"jayrinon-are-going-to-end-the-chadrposhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरीनों ने चादरपोशी कर मांगी मुराद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायरीनों ने चादरपोशी कर मांगी मुराद
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
उर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया में ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स में बुधवार को दूर दराज से आए जायरीनोें ने चादरपोशी की। गुरुवार को ख्वाजा गरीब नवाज का कुल होगा।
ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में सभी धर्मों के लोग शिरकत कर रहे हैं। यहां लोग मजार पर चादरपोशी कर दिल की मुराद मांग रहे हैं। 28 अप्रैल को रात भर कव्वालियां होंगी और सुबह चार बजे ख्वाजा गरीब नवाज का कुल होगा। मान्यता है कि इस दिन ख्वाजा गरीब नवाज खुद तशरीफ लाते हैं और अपना करम फरमाते हैं। खानकाहे रशीदिया के सज्जादा नशीं अब्दुल रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां बताया कि पूरी दुनिया में अजमेर के बाद दूसरा ख्वाजा नरीव नवाज का उर्स मैनपुरी में लगता है। 28 अप्रैल को मगरिब की नमाज से पहले गागर शरीफ हाजी असरार इलाही, हाजी गुलाम साबिर, खुर्शीद अनवर के मकान से आएगी।