फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   janapadeey yog aasan pratiyogita 23 ko

जनपदीय योग आसन प्रतियोगिता 23 को

Mon, 20 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 20 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
janapadeey yog aasan pratiyogita 23 ko
कार्यक्रम की जानकारी देते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ के गोमतीनगर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 29 से 31 मार्च तक योग महोत्सव होगा। महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल रामनाइक करेंगे। महोत्सव से पूर्व 23 मार्च को जनपदीय योग आसन प्रतियोगिता होगी। यह बातें भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तथा सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन


सोमवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पदाधिकारियों ने कहा योग महोत्सव में स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव से पूर्व 23 मार्च को नगर के अमन इंटर नेशनल स्कूल में सुबह सात बजे से जनपदीय योग आसन प्रतियोगिता होगी। चार वर्गों में होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में 12 से 19 वर्ष, द्वितीय वर्ग मेें 20 से 29 वर्ष, तृतीय वर्ग में 30 से 49 वर्ष तथा चतुर्थ वर्ग में 50 वर्ष से ऊपर के प्रतियोगी प्रतिभाग करेंगे। चयनित प्रतियोगी 25 मार्च को मंडल स्तर पर होनी वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर सफल होने वाले प्रतियोगी ही लखनऊ में होने वाले योग महोत्सव में प्रतिभाग कर सकेंगे। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डाक्टर चंद्रमोहन, जिला प्रभारी महिला दाखश्री, जिला सह प्रभारी होरीलाल, धीरेंद्र सिंह फौजी युवा भारत, रामकुमार किसान सेवा समिति, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed