फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Jam in the market due to heavy vehicles trapped

भारी वाहनों के फंसने से बाजार में लगा जाम

Fri, 12 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Fri, 12 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jam in the market due to heavy vehicles trapped
भारी वाहनों के फंसने से बाजार में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
नगर में नो एंट्री बेअसर साबित हो रही है। भीड़भाड़ वाले बाजार में टेंपो तथा भारी वाहनों के नो एंट्री वाले समय में प्रवेश करने से जाम के हालात बन जाते हैं। शुक्रवार की दोपहर सदर बाजार में भारी वाहनों के कारण जाम लग गया। भीषण गर्मी में करीब एक घंटा तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए नो एंट्री व्यवस्था लागू है। इसके तहत भारी वाहनों का नगर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रवेश रोका गया है। होमगार्ड तथा ट्रैफिक कर्मियों की लापरवाही से भारी वाहन नगर के बीच प्रवेश कर जाते हैं। जिससे जाम के हालात बन जाते हैं। शुक्रवार की दोपहर एक बजे दो जीप तथा चार टेंपो नगर में प्रवेश कर गए। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहनों के फंसने से सदर बाजार में जाम लग गया। बाजार से गुजर रहे लोग तथा वाहन जाम में फंस गए। जाम खुलवाने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी अथवा ट्रैफिक कर्मी वहां नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे बाद जाम खुलने पर यातायात सुचारु हुआ। दुकानदार सुशील जैन, मनीष जैन, संतोष गुप्ता, मनीष गुप्ता, अशोक गुप्ता, सरफराज अहमद सिद्दीकी, शरद अग्रवाल का कहना है नो एंट्री का कड़ाई से पालन तथा भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाना चाहिए। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है नो एंट्री के समय में नगर में भारी वाहनों का प्रवेश पाए जाने पर वाहन चालकोें के साथ ही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed