{"_id":"5713ca524f1c1b3d3010fbd8","slug":"jalabharaav-ke-virodh-mein-logon-ka-pradarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के विरोध में लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में सफाई न होने से नालियां चोक हो चुकी हैं। जीनियस चौराहा से सदर बाजार जाने वाले रास्ते पर नालियों की सफाई न होने से मार्ग पर जलभराव हो गया है। गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान कभी भी नालियों की साफ सफाई नहीं करवाते हैं। इसके चलते लागों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है। रविवार को लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कसबा के जीनियस चौराहा से मेन मार्केट में जाने वाला रास्ता जलमग्न हो गया। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर भर गया है। बाजार में आने जाने वाले लोगों को इसी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान सुशीला देवी हैं। पिछले कार्यकाल में इनके पति डाक्टर संजीव कुमार ग्राम प्रधान थे। संजीव कुमार के कार्यकाल में कसबा में सफाई व्यवस्था से लेकर और भी कोई कार्य नहीं कराए गए थे। बाबर खां का कहना है कि चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने कई वादे किए थे। उनमें से अभी तक किसी पर भी अमल नहीं हुआ है। नालियों की सफाई न होने से उनमें कूड़ा जमा हो जाता है। नसीम खां ने बताया कि इस मोहल्ले में तीन विद्यालय पड़ते हैं। स्कूल जाने के लिए बच्चों को इससे होकर गुजरना पड़ता है। ज्यादा जलभराव के चलते घरों में गंदा पानी भर गया है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। रविवार को लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अंसार खां, इसरार खां देवप्रकाश, मोहम्मद अली, अबिद खां, बबलू अली, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।