{"_id":"58e921d64f1c1b41485b813c","slug":"it-takes-days-to-come-from-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से आए दिन लगता है जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से आए दिन लगता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से आए दिन लगता है जाम
- फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। खरीददारी करने आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं जिला प्रशासन की उदासीनता भी अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद कर रही है।
नगर के मुख्य बाजार में कई दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों को तय सीमा से अधिक बढ़ा रखा है। जिसके चलते मार्ग संकरा हो गया है। प्रशासन की ओर से पूर्व में मिड पार्किंग की व्यवस्था कर जाम से निजात दिलाने के प्रयास किए गए मगर यह व्यवस्था भी कुछ ही समय में ध्वस्त हो गई। शहर का सबसे व्यस्ततम आगरा रोड भी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। फुटपाथ और सड़क पर ठेल वालों ने कब्जा जमा लिया है। वहीं कई दुकानदार तो फड़ भी किराए पर उठाकर सड़क का किराया भी वसूल रहे हैं। प्रशासन और नगर पालिका की अनदेखी के चलते अतिक्रमण, जाम के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। आलम ये है कि लेनगंज बाजार से गुजरना भी दूभर हो गया है। यही हाल बजाजा बाजार, यादव मार्केट, मुख्य बाजार का है। वहीं क्रिश्चियन तिराहा से लेकर औंछा रोड तिराहा तक प्रतिदिन घंटो जाम के हालात बने रहते हैं।
अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पूर्व में दुकानदारों को तय सीमा से अधिक में सामान आदि न रखने की हिदायत दी जा चुकी है।
राजेश चौधरी, सीओ सिटी