{"_id":"57e02b994f1c1be456a82747","slug":"isn-hopes-put-the-jam-on-the-river-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने ईशन नदी पुल पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने ईशन नदी पुल पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर के कार्यक्षेत्र बदले जाने से खफा आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ धरना दे रही हैं। सोमवार को आशाओं ने रैली निकालते कर इशन नदी पुल पर जाम लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने समझाबुझकार आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं जाम लगने से आवागमन बाधित रहा।
आशा कर्मचारी यूनियन का धरना प्रदर्शन कलक्ट्रेट पर चल रहा है। सोमवार को आशाओं ने रैली निकालते हुए अपराह्न ईशन नदी पुल पर जाम लगा दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आशाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद आशा सीएमओ कार्यालय पहुंची और सीएमएस से मुलाकात कर वापस धरनास्थल पर पहुंच गईं। वहीं आधा घंटे के जाम ने आवागमन बाधित कर दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमारी, अकलेश कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में आशा बहुएं मौजूद थीं।