फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ishaan nadi ka jaam startup niveshak

Mainpuri News: ईशन नदी चौराहे का जाम छुड़ा रहा पसीना

Tue, 12 May 2026 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 12 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
ishaan nadi ka jaam startup niveshak
फोटो 5 ईशन नदी चौराहे के पास जाम में खड़ी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : Archive
मैनपुरी। ईशन नदी चौराहे पर वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने से जाम लगता है। इससे लोगों को प्रतिदिन दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सीय वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। मनमाने ढंग से जहां-तहां बस खड़ी करने वाले रोडवेज चालकों पर अंकुश है और न ई रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी रुक रही है। ईशन नदी चौराहे पर जाम लगना आम बात हो गई है। भीषण गर्मी में जहां लोगों को धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं इस गर्मी में उन्हें जाम की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। मात्र दो से तीन मिनट के रास्ते को पार करने के लिए वाहनों को कई बार 15 से 20 मिनट का समय तक लग जाता है। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद तो जाम के हालात और बिगड़ जाते हैं। बड़ाें के साथ बच्चों को भी इसमें फंसना पड़ता है। ईशन नदी चौराहा आगरा बाईपास मार्ग को बेवर और कुरावली मार्ग से जोड़ता है। इसके साथ ही यहां कचहरी रोड और दीवानी रोड से भी वाहनों का आवागमन होता है। आगरा, बेवर और एटा जाने वाली रोडवेज बसें और निजी वाहन सवारियों के लिए चौराहे पर वाहन पार्क करते हैं जबकि यातायात पुलिस ने यहां वाहन खड़ा कर सवारियां लेने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी अधिकतर वाहन यहां काफी देर तक खड़े होते हैं। इससे मार्ग अवरुद्ध होता है और अन्य वाहनों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इससे ही कई बार जाम की स्थिति पैदा होती है।

फोटो 5 ईशन नदी चौराहे के पास जाम में खड़ी एंबुलेंस। संवाद

फोटो 5 ईशन नदी चौराहे के पास जाम में खड़ी एंबुलेंस। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed