फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   intermediate student hanged herself to death Hurt by failure of biology paper in Mainpuri

फंदे से झूली 12वीं की छात्राः जीव विज्ञान का पेपर खराब होने से थी आहत, दो दिन से गुमशुम बैठी रहती

Tue, 28 Feb 2023 10:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

मैनपुरी में जीव विज्ञान का पेपर खराब होने से आहत 12वीं की छात्रा फंदे से झूल गई। घर वालों ने देखा तो रोना-पीटना शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।   

 

विज्ञापन
intermediate student hanged herself to death Hurt by failure of biology paper in Mainpuri
लवली यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में  जीव विज्ञान का पेपर खराब होने से आहत होकर इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के बरुआहार गांव का है। गांव निवासी अवधेश यादव की 16 वर्षीय बेटी लवली यादव, स्वामी त्रिज्यानन्द इंटरमीडिएट कॉलेज, ज्ञाननगर नगला गवे की छात्रा थी। उसके 12वीं के पेपर चल रहे थे। सोमवार को लवली का द्वितीय पाली में जीव विज्ञान का पेपर था। पेपर खराब होने से वह तनाव में आ गई। घर आकर वह गुमशुम हो गई। लवली का बुधवार को भौतिक विज्ञान का पेपर था। 

विज्ञापन

दुपट्टे के सहारे कुंडे में लटक गई

मंगलवार शाम साढ़े छह बजे लवली ने घर के हॉल में कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घर पर किसी परिजन के न होने पर किसी को पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद में परिजन घर आये तो उन्होंने लवली को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed