फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Inspired to follow the path shown by Netaji

नेताजी के बताए रास्ते पर चलने को किया प्रेरित

Mon, 23 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 23 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Inspired to follow the path shown by Netaji
नेताजी के बताए रास्ते पर चलने को किया प्रेरित - फोटो : अमर उजाला
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जिले के कई स्कूल-कालेजों में मनाई गई। छात्र-छात्राओं को नेता जी के बताए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के चेयरमैन डा. राकेश गुप्ता, प्रबंधक अनुपम गुप्ता ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। वहीं विद्यालय के निदेशक शशांक गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी दिलाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया था। यह दुर्भाग्य ही है कि आजादी के महान योद्धा की स्मृतियां देश की राजधानी में कैद हैं। बच्चों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके रचना रायजादा, ज्योति मेम, विकास यादव, विपिन गुप्ता, पुनीत शाक्य, दीक्षा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।  

सुदिति ग्लोबल एकेडमी में नेता जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन,सचिव लव मोहन और उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रबंध निदेशक डा. राम मोहन ने कहा कि हमारी भारत भूमि बहुत ही धन्य है। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डा. ओमेश जादौन, राधारमण मिवारी, शशांक दुबे, विशाल पाठक, शिवम मित्तल, शैफाली शुक्ला, ममता चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


महाबोधि इंटर कालेज कुसमरा में नेता जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज निदेशक प्रवीन कुमार ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब अंग्रेजी साम्राज्य था, तब नेता जी का जन्म हुआ और भारतीयों के प्रति पूर्ण पक्षपात करने वाले अंग्रेज शासनकाल में नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आईसीएस जैसी कठिन परीक्षा को सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। इस मौके पर एमपी गौतम, अश्वनी मिश्रा, शिशपेंद्र, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, लवकेश, सौरभ राठौर, रीतेश कुमार, मनोज कुामर, अजय दुबे, सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सावित्री धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर अवधेश कुमार, गौरव, प्रशांत कुमार, दुर्गेश भदौरिया, अंशुल यादव, शुभम, विवेक दुबे, उपेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। क्राइम फ्री इंडिया फोर्स ने क्रांति के अग्रदूत नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस मौके पर सीमा शुक्ला, मनु सिंह, संजय सक्सेना, देवंद्र कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed